टीकमगढ़: सियाग गांव में 5 लोगों पर हमला, गंभीर चोटें, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के सियाग गांव में 5 लोगों के साथ मारपीट हुई है। घायल नंदराम यादव ने बताया कि गांव के लोगों ने उनके और उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की है। घायल ने बताया कि पुराने जमीनी विवाद को लेकर काशीराम हरिराम रामचरण कल्याण और अन्य लोगों ने मारपीट की है।5 लोग घायल हुए हैं । सभी का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।