टीकमगढ़: पीड़ित वृद्ध महिला ने देहात थाने में की थी बच्चे और नाती द्वारा परेशान करने की शिकायत, पुलिस ने की मदद
थाना देहात में वृद्ध महिला फूलन देवी ने अपने बच्चे व नाती द्वारा परेशान करने, खाना पीना नहीं देने की शिकायत की थी। देहात थाना पुलिस ने वृद्ध महिला की मदद की है। पुलिस ने महिला की समस्या सुनकर उनके परिवार के सदस्यों को वृद्ध महिला के भरण पोषण करने व परेशान न करने की समझाइस दी।