टीकमगढ़: बल्देवगढ़ में जहरीला पदार्थ खाने से एक शख्स की बिगड़ी हालत, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
टीकमगढ़ जिले के बल्देगढ़ में बुधवार को एक शख्स ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। शख्स का नाम रामकिशन आदिवासी निवासी बल्देवगढ़ वार्ड नंबर 12 बताया गया है। परिजन ने बताया कि रामकिशन अपने खेत पर था इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन किया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। शख्स को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया है।