सिवनी कलेक्टर शीतला पटले ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डों की साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं, दवा आपूर्ति, जन औषधि केंद्र, लैब सेवाओं और अस्पताल परिसर की व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अस्पताल प्रशासन को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर