प्रतापगढ़: गौरबारी बाजार के पास स्थित एक गांव की किशोरी को रिश्तेदार ने भगा लिया, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अंतू थाना क्षेत्र के गौरबारी बाजार के पास स्थित एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय एक किशोरी को उसके रिश्तेदारी का एक युवक फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। किशोरी के पिता का आरोप है कि उनके दूर के रिश्तेदारी का युवक त्रिभुवन निवासी बक्सा, नौपेड़वा जनपद जौनपुर का अक्सर उनके घर पर आता जाता था। इस दौरान वह उनकी 15 साल की बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।