प्रतापगढ़: लव जिहाद का मामला आया सामने, बेल्हा देवी के पुजारी की शिकायत पर दर्ज हुआ केस
प्रतापगढ़ में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम व्यक्ति मतलूब अहमद ने राजीव नाम बताकर एक 20 वर्षीय हिन्दू लड़की से शादी करने की कोशिश की। मतलूब की उम्र 45 साल है और उसकी 20 साल पहले ही शादी हो चुकी है। बेल्हा देवी में शनिवार को दोपहर 3 बजे दोनों को पकड़ने के बाद पुजारी मंगला प्रसाद ने पुलिस से शिकायत किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू किया।