प्रतापगढ़: सरबजीतपुर गांव में तालाब में नहाने गया किशोर डूबकर हुई मौत
प्रतापगढ़ जनपद के कधई थाना अंतर्गत परसानी गांव निवासी आयुष सिंह पुत्र अरुण कुमार सिंह उम्र 16 वर्ष शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे दोस्त अंकुश सिंह पुत्र संजीव सिंह के साथ नहाने सर्वजीतपुर गांव स्थित तालाब में गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। साथ नहा रहे अंकुश सिंह शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। डेढ़ घंटे बाद करीब 11 बजे शव तलब मे मिला।