प्रतापगढ़: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से भयहरण नाथ धाम मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजन किया
जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से भयहरण नाथ धाम मंदिर में पहुंचकर शनिवार दोपहर 3 बजे दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर के पुजारियों और श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।