बाह: पिनाहट में गृह मंत्री अमित शाह का पुतला किया गया दहन
पिनाहट में डॉ. भीमराव अंबेडकर नवयुवक समिति द्वारा गुरुवार शाम साढ़े 6 बजे गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। समिति के सदस्यों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहे पर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि केंद्र सरकार की नीतियों और संविधान के साथ कथित खिलवाड़ के विरोध में यह कदम उठाया गया।