बाह: बटेश्वर में एसटीएफ ने छापेमारी कर कई युवकों को हिरासत में लिया
बटेश्वर में बुधवार देर रात एसटीएफ ने छापेमारी कर कुछ युवकों को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई वुधवार देर रात करीब 11: 45 बजे बटेश्वर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का माहौल है। चर्चा है कि कुछ समय पहले बटेश्वर चौकी इंचार्ज राजा बाबू की सरकारी पिस्टल गायब हो गई थी।