बाह: पिनाहट में पाइपलाइन बिछाने की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
पिनाहट में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने में हो रही समस्याओं को लेकर प्रधान संघ अध्यक्ष देवानंद परिहार ने गुरुवार शाम 3 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पाइपलाइन बिछाने से टूट रही करंजे और नालियों की मरम्मत की मांग की गई। साथ ही, पिनाहट-भदरौली और पिनाहट-राजाखेड़ा मार्ग पर सड़क किनारे की झाड़ियों की सफाई कराने की अपील की गई।