बाह: पलोखरा गांव के पास चलती स्प्लेंडर बाइक में लगी भीषण आग, युवक ने कूदकर बचाई अपनी जान
गुरुवार दोपहर 12 बजे थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के गांव पलोखरा के पास चलती हुई स्प्लेंडर बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में बाइक जलकर खाक हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है।