कोंडागांव: सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर कोंडागांव नगर में निकाली गई विशाल शोभा यात्रा, पुलिस ने किया सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आज सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर कोंडागांव जिला मुख्यालय में शिवमंदिर समिति के द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शिव भक्ति से लबरेज डीजे की धुन पर थिरकते हुए नजर आए। वही कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर बड़ी संख्या में तैनात रही तथा नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर उनके द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।