नाबालिग ने मां और उसके प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप, POCSO एक्ट में FIR दर्ज
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में एक महिला पर अपनी 15 साल की नाबालिग बेटी का सौदा करने का आरोप लगा है। आरोप है कि मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी को खेत में ले जाकर उसके साथ दो बार दुष्कर्म करवाया पीड़िता दर्द और खून से लथपथ हालत में अपने पिता के पास पहुंची, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। पिता बच्ची को लेकर बमीठा थाने पहुंचे। इसके बाद बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं पीड़िता नाबालिग कक्षा 8वीं में पढ़ती है। उसके पिता खेती-किसानी करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। घटना के बाद पीड़िता अपने पिता के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी।आरोपी और पीड़िता की मां पर केस दर्ज बमीठा थाना पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने 35 वर्षीय मुख्य आरोपी और बच्ची की मां के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है,वही दोनो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर