प्राथमिक शाला बरद्वाहा की बाउंड्रीवॉल तोड़कर खोदे गड्ढे, मासूमों की जान खतरे में
छतरपुर केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत ढोंढन गांव में बांध निर्माण में लगी NCC की सहयोगी कम्पनी की लापरवाही से ग्राम बरद्वाहा स्थित प्राथमिक शाला के बच्चों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। गिट्टी परिवहन हेतु रास्ता चौड़ा करने के दौरान कंपनी ने मई माह में स्कूल की बाउंड्रीवॉल तोड़कर और कुछ दिन पहले 3 से 4 फीट गहरे गड्ढे खोद दिए थे।महीनों बीत जाने के बाद भी न तो बाउंड्रीवॉल की मरम्मत कराई गई और न ही गड्ढे भरे गए। स्थिति यह है कि स्कूल मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहां से दिनभर क्रेशर मशीन ले जाने वाले भारी वाहन गुजरते हैं। बाउंड्रीवॉल न होने से छात्र छुट्टी और इंटरवल के समय इन्हीं खतरनाक गड्ढों के पास खेलते रहते हैं। परिजनों ने निर्माण कंपनी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गड्ढे भरने और जल्द सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है।