छतरपुर के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम रानीताल में विवाद को लेकर काग्रेंस की बडामलहरा विधायक रामसिया भारती के भाई तुलसी लोधी पर मारपीट का आरोप लगे है, पीडित रामकृपाल राजपूत की शिकायत पर बाजना पुलिस ने विधायक के भाई सहित पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।,घटना उस समय हुई जब रामकृपाल राजपूत अपने खेत के पते पर रहकर खेती-किसानी का काम करते हैं, इसी दौरान गांव का खूबचंद उर्फ बृजवंत लोधी वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।पीडित ने जब गाली देने से मना किया तो विवाद बढ़ गया। झगड़ा होते देख उसके दो भाई बचाने आए। आरोप है कि इसके बाद खूबचंद के भाई दीपक लोधी, गोविन्द लोधी, विटेश उर्फ बिट्टू लोधी और विधायक के भाई तुलसी लोधी डंडा लेकर आ गए और मारपीट करने लगे। दीपक लोधी ने डंडा लक्ष्मण सिंह के सिर में मार दिया जिससे उसे चोट आई।,घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा ले जाया गया, वही पुलिस मामले की जांच कर रही है, वही पुलिस का कहना आरोपियों द्वारा फायरिंग करने की भी बात सामने आई है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर