खुद ड्राइविंग कर लालू-राबड़ी को ले गए तेजस्वी
पटना। पटना एयरपोर्ट से एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद गाड़ी ड्राइव करते नजर आए।
बताया जाता है कि तेजस्वी यादव अपने माता-पिता को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान वे खुद ड्राइविंग सीट पर बैठे, आगे की सीट पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बैठे थे, जबकि पीछे की सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी मौजूद थीं।
तेजस्वी द्वारा खुद गाड़ी चलाकर माता-पिता को ले जाने की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। समर्थक इसे पारिवारिक प्रेम और सादगी से जोड़कर देख रहे हैं।
#TejashwiYadav #LaluYadav #RabriDevi #PatnaAirport #BiharPolitics #RJD #TejashwiDriving #ViralVideo #BiharNews