मुख्य चुनाव आयुक्त पर बरसे तेजस्वी, कहा- ज्ञानेश कुमार ने जो पाप किया है उसकी सजा मिलेगी
पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का पर्दाफाश हो चुका है।तेजस्वी ने कहा कि 6 तारीख को सभी सांसदों की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद राष्ट्रपति से मुलाकात की जाएगी और फिर देशभर में रैलियां कर जनता को सच्चाई बताई जाएगी।
उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने जो पाप किया है, उसकी सजा उसको जरूर मिलेगी और उसको बचाने वालों को भी नहीं छोड़ा जाएगा।
#TejashwiYadav #GyaneshKumar #ElectionCommissionOfIndia #CEC #BiharPolitics #PatnaNews