तेजस्वी के कार्यक्रम के लिए महफूज आलम ने किया सौ से ज्यादा गाड़ियों का इंतजाम, राजद नेता राजू सिद्धि यादव ने जताया आभार
औरंगाबाद गांधी मैदान में कल होने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के मिलन समारोह को लेकर तैयारियां तेज हैं।
राजद नेता राजू सिद्धि यादव ने कहा कि सभी प्रखंड और पंचायतों से कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुंचेंगे। बैठक में तय हुआ था कि जीते और हारे हुए सभी प्रत्याशी गाड़ी की व्यवस्था करेंगे, लेकिन कई लोगों ने मना कर दिया।इस पर उन्होंने कहा कि मैं धन्यवाद देता हूँ महफूज आलम को, जो इस बार प्रत्याशी नहीं होने के बावजूद प्रत्याशी का पूरा लोड लेकर सैकड़ों गाड़ियों से लोगों को औरंगाबाद ले जा रहे हैं। ऐसे ही नेताओं से पार्टी मजबूत होती है।