मदनपुर में राजद की बैठक, गांधी मैदान के मिलन समारोह को सफल बनाने का आह्वान
औऱगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड के खिरियावां में शनिवार को राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत खिरियावां के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत यादव ने की, जबकि मंच संचालन अवधेश यादव ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के कद्दावर नेता महफूज आलम शामिल हुए। बैठक में रविवार को औरंगाबाद के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के मिलन समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर राजद नेता महफूज आलम ने कहा कि यह हम सभी के लिए हर्ष की बात है कि हमारे नेता, बिहार के भविष्य तेजस्वी प्रसाद यादव रविवार को औरंगाबाद के गांधी मैदान आ रहे हैं। मैं मदनपुर की जनता मालिक से अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर उनके मान-सम्मान को बढ़ाएं।
पूर्व विधायक के राजद में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि पार्टी में उनका स्वागत है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में भाजपा, जदयू, लोजपा सहित एनडीए का कोई दल नहीं बचेगा जो तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए राजद की सदस्यता ग्रहण न करे।
उन्होंने आगे बताया कि मिलन समारोह में जाने वाले कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के लिए परिवहन की हमारी ओर से समुचित व्यवस्था की गई है इस बैठक में राजद के प्रखंड अध्यक्ष सरोज राम, उमेश रविदास, विकास कुमार यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#RJDMeeting #Madanpur #AurangabadBihar #TejashwiYadav #RJD #BiharPolitics #MilanSamaroh #MahfoozAlam #Khiriwan