मदनपुर में जीवित्पुत्रिका व्रत की धूम, बच्चों की लंबी उम्र के लिए माताओं ने की पूजा
औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड क्षेत्र में जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) पर्व को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार देर शाम प्रखंड के विभिन्न गांवों में महिलाओं ने समूह में एकत्रित होकर पारंपरिक विधि-विधान से जिउतिया की पूजा की।
इस दौरान माताओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और मंगल कामना के लिए निर्जला व्रत रखकर जिउतिया महाराज की कथा सुनी। आम की टहनी, फूल, अक्षत और प्रसाद के साथ देर रात तक पूजा-अर्चना चलती रही।
#JitiyaPuja #JivitputrikaVrat #Madanpur #AurangabadBihar #BiharCulture #JiuityaParv #BiharFestival