Public App Logo
Profile Picture

UMANGESHWARI NEWS

@umangeshwarinews
164815Followers
0Following
बिहार में विधान परिषद चुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा आरोप लगाया है। पटना में मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने चुनाव में प्रशासन के दुरुपयोग और फर्जी वोटर का मुद्दा उठाया, साथ ही अपनी जीत का दावा भी किया।
बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज मतदान जारी है। इसी क्रम में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने पटना के मिलर हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की।
औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा ने गृह मंत्री अमित शाह के नक्सल मुक्त भारत के दावे पर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा यदि खत्म हो गई है तो नक्सलियों के नाम पर नेताओं के सुरक्षा क्यों दी जा रही है
औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा का बड़ा बयान: जिले में लाया 500 एकड़ का सोलर प्लांट, अब देव, उमगा एवं देवकुंड को पर्यटन हब बनाने की तैयारी
मोकामा विधायक अनंत सिंह बोले - जनता मालिक है, जनता भगवान है, हमारी जीत होगी
औरंगाबाद में छिड़ी क्रेडिट वॉर: NH-139 और मेडिकल कॉलेज पर सियासी घमासान, सांसद अभय कुशवाहा ने पूर्व सांसद को दी खुली चुनौती - गलत साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा
झिकटीया मे दशहरा के नजारा
आजन में दशहरा का नजारा
देव
दशहरा को लेकर उमगा सूर्य मंदीर का नजारा, त्रेतायुग के बने सूर्य मंदिर परिसर को दशहरा के नाम पर अश्लीलता का अड्डा बना
मनिका में दशहरा का नजारा
औरंगाबाद के देव में रावण के पुतला धू धू कर जला, हजारों की संख्या में लोग देखने पहुंचे
दशहरा पर उमगा सूर्य मंदिर के पवित्र गेट पर लौंडा डांस का आयोजन सही है या गलत? कमेंट कर अपनी राय जरूर रखे।
मदनपुर में दुर्गा वाहिनी व बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन

औरंगाबाद।विजयदशमी के पावन पर्व पर मदनपुर प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद की अनुषांगिक इकाई दुर्गा वाहिनी तथा बजरंग दल के तत्वावधान में देवी स्थान दुर्गा पूजा पंडाल प्रांगण में शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन किया गया।दुर्गा वाहिनी की पूनम देवी, दुर्गा देवी, राखी कुमारी सहित दर्जनों बहनों ने शास्त्रोंक्त विधान से अस्त्र-शस्त्र का पूजन किया तथा सनातन के मान बिंदुओं की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प लिया।देवी स्थान दुर्गा पूजा समिति के प्रधान संरक्षक जयशंकर शर्मा, अध्यक्ष संदीप कुमार लड्डू, सचिव ज्ञान दत्त पांडे, कोषाध्यक्ष अंकित सिन्हा सहित राणा राकेश लाल, सुभाष रंजन, इंद्रदेव पासवान, अंकित शर्मा के मार्गदर्शन में शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। समिति ने बताया कि आने वाले दिनों में विश्व हिंदू परिषद के दिशा-निर्देश में शस्त्र पूजन को सनातनियों के महापर्व के रूप में मनाया जाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित बजरंग दल-विहिप बिहार के पूर्व प्रदेश प्रमुख तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के केंद्रीय सदस्य जितेंद्र सिंह परमार' ने कहा कि शस्त्र पूजन शक्ति संवर्धन का महा अनुष्ठान है, यह समाज में आसुरी शक्ति तथा राष्ट्र विरोधी तत्वों का दर्पदलन करने का संकल्प पर्व है।विहिप के जिला सह मंत्री नवीन पाठक ने शस्त्र पूजन को राष्ट्र रक्षा का ब्रह्मास्त्र बताया।अनुष्ठान में विहिप मदनपुर प्रखंड उपाध्यक्ष मोतीलाल राय, धर्म प्रसार प्रमुख दिलीप प्रसाद, भाजपा के अभिमन्यु सिंह, मिथलेश कुमार, रामनवमी महासमिति के सौरभ पांडे सहित भारी संख्या में सनातन मतावलंबी उपस्थित थे।
देव में रामण रूपी पुतला मे लगाई गई आग, जलकर राख
*आमस में थार से ब्राउन शुगर बरामद, दो गिरफ्तार*

*आमस, गयाजी:* आमस थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थार वाहन से ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में रांची के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 18 अक्टूबर की शाम करीब 5:10 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-1 संदीप कुमार को गुप्त सूचना मिली कि भोजपुर की ओर से झारखंड नंबर की थार (JH-01GC-7764) में मादक पदार्थ लाया जा रहा है। सूचना पर उनके निर्देशन में एसआई अखिलेश कुमार, एसआई अभय कुमार सहित आमस थाना की टीम ने सावकला टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर वाहन जांच शुरू की।

शाम करीब 6:30 बजे काले रंग की थार को रोकने का इशारा किया गया तो चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने सड़क जाम कर थार को रोका और सवार दो लोगों को पकड़ लिया।

तलाशी में चालक सीट के नीचे काले रंग की पन्नी में कागज से लिपटा ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ मिला। दोनों के पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद हुए हैं। थार वाहन को जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रंजन कुमार (26), पिता जितेंद्र यादव और सुचित कुमार (29), पिता विजय कुमार राय, दोनों निवासी धावा नगर, ओम नगर, कांके रोड, थाना गोंदा, जिला रांची, झारखंड के रूप में हुई है।

मामले में आमस थाना कांड संख्या 387/26 दिनांक 18.10.26 को धारा 8(सी)/21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
पटना में निर्मित पंडालों की झलक
औरंगाबाद - 27.429 किलो गांजा के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार: ओडिशा से बिहार लाई जा रही थी खेप, नारकोटिक्स को पटना से मिली थी गुप्त सूचना

औरंगाबाद के नबीनगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और अपराध आसूचना शाखा की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत बड़ी कार्रवाई की। ट्रेन संख्या 18523 अप के बी-1 कोच की जांच में कुल 27 किलो 429 ग्राम गांजा बरामद हुआ, कीमत करीब 13 लाख 71 हजार 450 रुपये है।

इस मामले में रोहतास के चिंतामणपुर निवासी अनुज कुमार और पटना के मसौढ़ी निवासी पिंकी देवी को गिरफ्तार किया गया। अनुज के बैग से 15 पैकेट में 18.994 किलो और पिंकी के बैग से 8 पैकेट में 8.435 किलो गांजा मिला।

आरपीएफ को नारकोटिक्स विभाग पटना से सूचना मिली थी। प्लेटफॉर्म 2 पर जांच के दौरान दोनों को पकड़ा गया। टीम में निरीक्षक राम विलास राम, उप निरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद समेत अन्य जवान शामिल थे।

आरपीएफ के अनुसार साक्ष्य मिलने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। महिला आरोपी की गिरफ्तारी में महिला आरक्षी प्रीति कुमारी ने सहयोग किया। जब्त गांजा और दोनों आरोपियों को राजकीय रेल थाना सोननगर को सौंपा गया, जहां प्राथमिकी दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।
एक झलक रांची की टॉप पंडाल पर
मदनपुर कचहरी रोड स्थित देवी मंदिर में हवन-पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ हुआ नवरात्र का समापन

औरंगाबाद जिला के मदनपुर कचहरी रोड स्थित देवी मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष चल रहे नवरात्र पूजा का समापन हवन की पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ हुआ।
मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से हवन कराया गया। पूर्णाहुति के बाद कन्याओं का पूजन किया गया। छोटी-छोटी कन्याओं को देवी स्वरूपा मानकर उनके पैर धोए गए, तिलक लगाया गया, चुनरी पहनाई गई और श्रद्धा भाव से भोजन कराया गया।कन्या पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं और पुरुषों ने कन्याओं का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर रहा।

पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्र के दौरान प्रतिदिन मां की पूजा-अर्चना की गई और अंतिम दिन हवन-पूर्णाहुति व कन्या भोज के साथ पूजा का विधिवत समापन किया गया।
मदनपुर दुर्गा चौक पर नवरात्र हवन की पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

औरंगाबाद जिला के मदनपुर के दुर्गा चौक पर श्री दुर्गा पूजा के अवसर पर चल रहे नवरात्र हवन का समापन सोमवार को पूर्णाहुति के साथ हुआ।मंदिर प्रांगण में बने हवन कुंड के चारों ओर बैठकर श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुति दी। पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजन कराया गया और अंत में पूर्णाहुति देकर नवरात्र हवन को संपन्न किया गया।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। हवन में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा परिसर भक्ति और श्रद्धा के माहौल से सराबोर रहा।
मदनपुर वन प्रक्षेत्र में सात वर्षों से हो रही है मां काली की पूजा, हवन-पूर्णाहुति के साथ हुआ भव्य भंडारे का आयोजन

औरंगाबाद जिला के मदनपुर वन प्रक्षेत्र में मां काली की पूजा पिछले सात वर्षों से लगातार हो रही है। इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के अवसर पर कलश स्थापना के साथ मां काली का पूजन शुरू हुआ, जो सोमवार को विधिवत हवन-पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ।हवन के बाद आम लोगों एवं वन कर्मियों के सहयोग से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं को पूरी, सब्जी के साथ-साथ हलवा और खीर भी प्रसाद के रूप में परोसा गया।

भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने कतार में लगकर पूरी-सब्जी, हलवा और खीर का आनंद लिया।वन प्रक्षेत्र परिसर में आयोजित इस भंडारे में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने मां काली से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
पूर्व पंचायत समिति सदस्य देवनंदन साव ने ग्राम पंचायत खिरीयावां वासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

औरंगाबाद।दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य देवनंदन साव ने ग्राम पंचायत खिरीयावां की जनता और पूजा में पधारे सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी ग्राम खिरीयावां स्थित माँ दुर्गा स्थान में बड़े ही धूमधाम से माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।देवनंदन साव ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कार्यक्रम में पहुंचकर उसे सफल बनाएं।
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड वासियों के लिए दशहरा और दीपावली पर बहुत बड़ी खुशखबरी है।अब आपको अपना ऑटो लेने के लिए कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं है। आपके अपने शहर मदनपुर में रिद्धि सिद्धि बजाज का शोरूम है।और सबसे खास - इस दशहरा और दीपावली पर गाड़ी लेने पर हर ग्राहक को आकर्षक उपहार भी दिया जाएगा।

 पता - जी.टी. रोड, मदनपुर, नियर आई.टी.आई. कॉलेज
मदनपुर थाना रोड स्थित दुर्गा मन्दिर