रंगरा चौक: ढोलबज्जा छिनतई मामले में 50 हजार रुपये बरामद
ढोलबज्जा बाजार में 16 सितंबर को यूको बैंक से जीविका समूह की राशि निकालकर जा रही महिला से 50 हजार रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने पूरी राशि बरामद कर ली है। पुलिस ने इस मामले में कटिहार जिले के जुराबगंज निवासी रोहित यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर को पंचायत भवन चौक पर वाहन जांच के दौरान रोहित को पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने अपने साथी मु