करनैलगंज: करनैलगंज में पुलिस और गौसेवकों ने मिलकर बचाई गाय की जान
करनैलगंज मे सरयू बालिका इंटर कॉलेज के पास मंगलवार 2 बजे एक गाय गहरे गड्ढे मे गिर गई। सूचना पर धर्म रक्षा सेतु सेवा ट्रस्ट के गौसेवक कनक बिहारी दास और विशाल कौशल मौके पर पहुंचे, जहां कांस्टेबल श्याम बिहारी और यशवंत तिवारी पहले से ही रेस्क्यू में जुटे थे। पुलिस और गौसेवकों ने मिलकर गाय को सकुशल बाहर निकाला और पशु चिकित्सालय मे उपचार के बाद गौशाला भेज दिया गया।