नईसराय: भाजपा नई सराय मंडल की कामकाजी बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा
भारतीय जनता पार्टी मंडल नईसराय की कामकाजी मासिक एवं परिचय बैठक गुरुवार दोपहर महाकाल धाम पर संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मंडल के सभी नवयुक्त पदाधिकारियों का पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक के मुख्य वक्ता देवेन्द्र सिंह रहे।