गिर्वा: उदयपुर में हिरण मगरी थाना पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Mar 5, 2025 उदयपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिरणमगरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने प्रकाश और सुरेश, दोनों निवासी शांति नगर, कच्ची बस्ती, लाल मगरी, को 16.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।