गिर्वा: शहर के वार्ड-49 में कांग्रेस ने वरिष्ठ जन सम्मान कार्यक्रम का किया आयोजन
Girwa, Udaipur | Mar 4, 2025 वार्ड 49 में कांग्रेस का वरिष्ठ जन सम्मान कार्यक्रम आयोजित। दरअसल उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा "वरिष्ठ जनसम्मान कार्यक्रम" का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को वार्ड 49 के रंगभवन, रेगर कॉलोनी, अशोका सिनेमा के सामने सूरजपोल आदि इलाके में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।