गिर्वा: तितरड़ी स्थित शिव विहार कॉलोनी में एक घर में घुसकर चोरों ने चुराई 1.70 लाख रुपये की नकदी, CCTV में कैद हुए दो चोर
Girwa, Udaipur | Mar 5, 2025 उदयपुर के तितरड़ी स्थित शिव विहार कॉलोनी में 4 मार्च की रात करीब 2 बजे दो चोर एक मकान में घुसे और 1.70 लाख रुपये की नकदी चुरा ले गए। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। सुबह चोरी का पता लगने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है l