गिर्वा: सेक्टर 13 स्थित दूध की डेयरी में लगी आग, नगर निगम के अग्निशमन दस्ते ने आग पर पाया काबू
Girwa, Udaipur | Mar 5, 2025 बुधवार को उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर 13 स्थित एक दूध की डेरी में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।