गिर्वा: देवाली स्थित नीमच माता मंदिर के जिर्णोद्धार के लिए अधिकारियों ने मंदिर परिसर का किया निरीक्षण
Girwa, Udaipur | Mar 5, 2025 देवाली स्थित नीमच माता मंदिर जिर्णोद्धार के लिए अधिकारियों ने मंदिर परिसर का किया निरीक्षण। दरअसल राज्य सरकार द्वारा बजट में उदयपुर के नीमच माता मंदिर के जीर्णोद्धार की घोषणा की गई है। इसके तहत बुधवार को अधिकारियों व अभियंताओं के दल ने मंदिर परिसर, चढ़ाई मार्ग, बैठने की मौजूदा व्यवस्था सहित संपूर्ण क्षेत्र का गहन दौरा किया।