पटियाली: पटियाली में किसानों ने धरना दिया, तहसीलदार को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
पटियाली। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति के नेतृत्व में किसानों ने गुरुवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। तहसीलदार शौर्य वर्धन सिंह राठौर को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें गलत अंश निर्धारण दुरुस्त कराने, खाद की कालाबाजारी रोकने, राशन कार्ड धारकों को पूरा राशन देने,गनेशपुर ताल पर बाउंड्रीवाल और हफीसगंज में परिक्रमा मार्ग बनवाने की मांग की।