कुलपहाड़: बेलाताल में झूलते बिजली के तार बन रहे हादसों का खतरा, आए दिन ट्रक फंस रहे
कस्बे में बिजली के झूलते तारों की समस्या से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन ऊंचे ट्रक इन झूलते तारों में फंस जाते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। तारों के नीचे से भारी वाहनों के निकलने पर बिजली के तार खिंचने और टूटने का खतरा भी बना रहता है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।