पटना ग्रामीण: जीएम रोड दवा मंडी में दवा की आड़ में शराब का धंधा पकड़ा गया, छापेमारी में 5 लाख की शराब बरामद
गुरूवार को पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित GM रोड दवा मंडी में पुलिस ने छापेमारी कर 24 पेटी शराब बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई गई। शाम 4:00 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि विजय शाह के घर में दवा की आड़ में शराब रखी गई थी। आरोपी तस्कर फरार हो गया है। मकान मालिक पर भी कार्रवाई की जाएगी।