पटना ग्रामीण: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना पहुंचे, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कहा- देश की सेना पर गुमान है
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गुरुवार की शाम करीब 7:00 बजे दिल्ली से पटना पहुंचे। लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए लालू प्रसाद यादव दिल्ली गए थे। वहीं दिल्ली से लौट के बाद ऑपरेशन सिंदूर पर जब मीडिया कर्मियों ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि देश के सेना पर गुमान है। सीना ने जो किया वह बिल्कुल ठीक किया और हम सेना के साथ हैं।