पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम, मंत्री शीला मंडल ने सुनी समस्याएं
जदयू कार्यालय में गुरुवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों की फरियाद सुनी। गुरुवार दोपहर 3:15 बजे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से जदयू ने दी है। मंत्री शीला मंडल ने समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया है।