पटना ग्रामीण: पटना समाहरणालय में DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने यातायात प्रबंधन पर की बैठक
पटना समाहरणालय सभागार में पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने पटना रेलवे स्टेशन के निकट मल्टी मॉडल हब और सब वे के निर्माण के उपरांत यातायात प्रबंधन को लेकर गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे महत्वपूर्ण बैठक की। मल्टी मॉडल हब और सब वे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, ऐसे में पटना जंक्शन एवं आसपास के इलाकों में डिकंजेशन, स्ट्रीट वेंडिंग समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।