पटना ग्रामीण: पटना: 52 परियोजनाओं को लगभग 33500 करोड़ रुपए की मंजूरी, मंत्री नितिन नबीन ने दी जानकारी
पथ निर्माण विभाग कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के द्वारा लगभग 33500 करोड़ रुपए की 52 परियोजना का प्रस्ताव प्रेषित किया गया,जिसे कार्य योजना में शामिल करने पर केंद्र सरकार ने सहमति दी है।