रायसेन: दीवानगंज चौकी प्रभारी से शराब की बोतल मांगने वाले मंडल मीडिया प्रभारी को पार्टी ने पद से हटाया
Raisen, Raisen | Dec 3, 2025 सलामतपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी हरिओम साहू द्वारा दीवानगंज चौकी प्रभारी से शराब की बोतल मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद पार्टी की छवि धूमिल हुई। जिला अनुशासन समिति की कार्रवाई और लिखित जवाब के बाद प्रदेश व जिला संगठन के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल ने हरिओम साहू को पद से मुक्त कर दिया।