स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने बरेली में 'संजीवनी क्लिनिक’ का किया लोकार्पण
–––
–––
स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री Narendra Shivaji Patel द्वारा आज बरेली के वार्ड क्रमांक–2 में 'संजीवनी क्लिनिक’ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के संकल्प के साथ 22.21 लाख रुपए लागत से निर्मित इस 'मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक’ का लोकार्पण किया गया है। इस क्लिनिक के शुरू होने से नागरिकों को घर के पास ही उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ नागरिकों को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्लिनिक में डॉक्टर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हमेशा सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधी और नागरिक उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner