सड़क दुर्घटनाओं को रोकने प्रभावी कदम उठाएं- कलेक्टर श्री विश्वकर्मा
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
--------
--------
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने किए जा रहे कार्याे और गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा तथा एसपी श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा गत बैठक के पालन प्रतिवेदन अनुसार संबंधित अधिकारियों से अभी तक की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा तथा एसपी श्री गुप्ता ने जिले में ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किए गए दुर्घटना संभावित स्थलों के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने विभिन्न उपायों पर चर्चा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में स्कूल, कॉलेज चिकित्सालय सहित अन्य स्थलों के समीप सड़कों पर कैट आई, विभिन्न संकेतक चिन्ह या साइन बोर्ड, रैलिंग लगाने के भी निर्देश दिए। बैठक में स्कूल, कॉलजों तथा सार्वजनिक स्थलों पर भी यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित किए जाने पर भी चर्चा की गई। साथ ही हिट एण्ड रन मोटरयान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना के प्रकरणों पर चर्चा कर प्रभावितों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक नायक, यातायात प्रभारी लता मालवीय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Bhopal Commissioner
8 views | Raisen, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026