कैरो: कैरो में कांग्रेस अध्यक्ष अनीस अहमद ने फहराया तिरंगा, बोले- देश की आजादी के लिए लाखों वीरों ने दिया बलिदान
कैरो प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह करीब 9 बजे प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनीस अहमद ने झण्डोत्तोलन किया। इस दौरान उन्होंने देश के वीर बलिदानियों और महापुरुषों को याद करते हुए नमन किया तथा देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।