पौड़ी: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पौड़ी में साइंस लैब निर्माण कार्य का शिलान्यास कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया
Pauri, Garhwal | May 9, 2025 राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पौड़ी में 26.77 लाख रुपए की लागत से साइंस लैब का निर्माण कार्य किया जाना है। आज शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा विद्यालय में साइंस लैब निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विद्यालय में साइंस लैब निर्माण होने से विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।