पौड़ी: जिलाधिकारी ने धोतिया तोक का किया निरीक्षण, सड़क और बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार के दिए निर्देश
Pauri, Garhwal | May 9, 2025 जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को राजस्व ग्राम जोंक के धोतिया तोक का स्थलीय निरीक्षण किया। लक्ष्मण झूला से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित इस क्षेत्र तक पहुंचने के लिए जिलाधिकारी ने आधे रास्ते की दूरी कच्चे सड़क मार्ग पर पैदल तय की। उन्होंने बताया कि यमकेश्वर क्षेत्र से सटा यह स्थान सैलानियों, ट्रेकिंग प्रेमियों एवं योग साधकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।