पौड़ी: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
Pauri, Garhwal | May 9, 2025 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने लक्ष्मणझूला स्थित कैंप कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों बैठक ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि योग दिवस केवल खानापूर्ति बनकर ना रहे, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी जिम्मेदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें।