पौड़ी: छानी गांव और मांडाखाल के बीच हुआ सड़क हादसा, बड़ी दुर्घटना होने से टली
Pauri, Garhwal | May 9, 2025 पाबौ ब्लॉक के छानी गांव से लगभग सात से आठ किलोमीटर आगे तथा मांडाखाल से लगभग 5 किलोमीटर पीछे एक वाहन नियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। वाहन में एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे। जिनको पुलिस, दमकल विभाग के कार्मिकों एवं स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर 108 की सहायता से चिकित्सालय पहुंचाया।