भास्कर महोत्सव में छठ पर्व पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मी सम्मानित
डीएम शैलेन्द्र कुमार ने अंगवस्त्र, कुर्ता-पायजामा, साड़ी एवं गमछा देकर किया सम्मानित, स्वच्छता की दिलाई शपथ
लखीसराय। भास्कर महोत्सव- के अवसर पर शनिवार को गांधी मैदान स्थित खेल भवन परिसर में छठ महापर्व के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया गया। जिले के सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में छठ घाटों और वहां तक पहुंचने वाले संपर्क पथों की साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था में बेहतर योगदान देने वाले कर्मियों को जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने सम्मानित किया।
इस दौरान पुरुष स्वच्छता पर्यवेक्षकों को अंगवस्त्र, कुर्ता-पायजामा एवं गमछा तथा महिला स्वच्छता पर्यवेक्षकों को साड़ी एवं गमछा प्रदान कर सम्मानित किया गया।