अशोक नगर: जिले में पंचायत दर्पण में लाखों के भुगतान का हिसाब साफ नहीं, कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए
अशोकनगर में पंचायतों के खर्च की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। पंचायत दर्पण पोर्टल पर कई ग्राम पंचायतों के ऐसे बिल अपलोड हैं, जिनमें राशि, फर्म और खरीदी का विवरण तक साफ दिखाई नहीं देता। सवाल उठ रहा है बिल धुंधले हैं या फिर हिसाब? पंचायतों में एक ही फर्म से अलग-अलग खरीदी और कमीशन की चर्चाओं ने मामला और गंभीर कर दिया है।