बहादुरपुर: ग्राम ढेकन में पानी की डबरी में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की हुई मौत, बहादुरपुर थाने में मर्ग कायम
जानकारी अनुसार ग्राम ढेकन में दौलत सिंह अहिरवार के खेत के पास बनी पानी की डबरी में डूबने से 12 वर्षीय काजल पुत्री हरदू अहिरवार की बुधवार की दोपहर 2 बजे मौत हो गई। बहादुरपुर पुलिस ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। बहादुरपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।