घाटशिला: झारखंड श्रमिक संघ की बैठक मऊभंडार बारी मैदान में, अध्यक्ष काजल डन की अध्यक्षता में
झारखंड श्रमिक संघ की बैठक मऊभंडार बारी मैदान में संघ के अध्यक्ष काजल डन की अध्यक्षता में गुरुवार की शाम 3 बजे आयोजित की गई। बैठक में रामदास सोरेन द्वारा दूसरी बार मंत्री बनाए जाने पर झारखंड श्रमिक संघ के सभी सदस्यों एवं मजदूरों ने मंत्री को बधाई दी। बैठक के दौरान मजदूरों के साथ विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष काजल डॉन ने जानकारी देते हुए मजदूरों को बताया।