घाटशिला: धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के जयरामडीह में दो पिकअप वैन की टक्कर, गोरखपुर के चालक की मौत, दो घायल
धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के जयरामडीह एवं सोनाखून गांव के बीच गुरूवार की सुबह 8 बजे खड़गपुर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन एनएच 18 फोरलेन पर खड़ी पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे पिकअप वैन का चालक गंभीर रूप घायल हो गया। पुलिस ने तीन लोगों को उठाकर अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया। डॉ. विकास मार्डी ने जांच किया।